
“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा,
झंडा ऊंचा रहे हमारा”

आजादी का अमृत महोत्सव का जश्न मनाने एवं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिये आइये 13 से 15 अगस्त तक #HarGharTiranga अभियान में शामिल हों, और इसे सफल बनायें। #IndiaAt75
भारत सरकार ने इस 75वें स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर राष्ट्रीय ध्वज (Har Ghar Tiranga) फहराने की एक बहुत ही सराहनीय पहल की है। इस अभियान के तहत हर भारतीय को 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घर में तिरंगा लगाने का अनुरोध किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।
#HarGharTiranga
