हिमाचली जनहित महासभा पंजाब (पंजीकृत) के लक्ष्य एवं उद्देश्य

images
  1. पंजाब में रह रहे हिमाचली साथियों को सदस्य बनाकर उनकी सपरिवार जन्म एवं कर्मभूमि में सामाजिक आर्थिक व व्यवहारिक सहायता आपसी मलेजोल से करना !
  2. सामाजिक कुरीतियों जैसे नशा, दहेज प्रथा, छुआछूत से मुक्त समाज की संरचना करना!
  3. बच्चों को हिमाचली संस्कृति को बनाये रखने के लिए जागृत करना !
  4. खेल कूद, पढ़ाई लिखाई में उपर्युक्त रूचि बनाये रखने के लिए सदस्यों को प्रेरित करना !
  5. होनहार एवं मेधावी छात्रों, कर्मचारियों, रक्षा कर्मियों एवं सफल नेताओं को समय समय पर प्रोत्साहित व सम्मानित करना !
  6. आम नागरिक एवं सरकार के बीच सामंजस्य बनाने में कड़ी का काम करना !
  7. देश प्रदेश समाज की निरंतर तरक्की के लिए आम जनता को समय समय पर जागृत करते रहना !
  8. सभा ज़रुरतमंद एवं सदस्यों की तन मन धन से सेवा पहुंचना व उन्हें भी समर्पण भावना से सभा की गतिविधियों के साथ जुड़े रहने के लिए प्रेरित करना !
  9. सदस्यों की व्यक्तिगत, सामाजिक एवं अन्य कठिनाइयों को सुलझाने में सहायता करना !
  10. सभा अपने विभिन्न वृतों के माध्यम से अपनी गतिविधियों को बढ़ाने में सक्षम हो रही है जैसे स्वास्थ्य वृत्त (Health cell ), सुचना प्रद्योगकी ( IT cell ),विवाह समपर्क सूत्र ( matrimonial cell),महिला वृत्त (Women Cell) युवा वृत्त,रोज़गार वृत्त, सांस्कृतिक वृत्त, कानूनी वृत्त,खान पान वृत्त (Hospitality’s cell)आदि, इसमें आप सभी का सहयोग अपेक्षित है !
  11. वरिष्ठ नागरिकों , बेसहारा कन्याओँ,विधवाओं अनाथों एवं अपाहिज लोगों की सेवा में निरंतर लगे रहना !
  12. हिमाचल से इलाज एवं पढ़ाई के लिए आने वाले लोगों के ठहराव के लिए भवन का निर्माण करना !
  13. सभा की कार्यकारिणी हमेशा किसी राजनैतिक, धार्मिक एवं जातिगत भेदभाव से ऊपर उठ कर आपसी भाईचारा से कार्य करने की प्रेरणा में विश्वास रखती है !
  14. उपर्युक्त लक्षयों उदेश्यओं को देखते हुए पूर्ण उम्मीद करते है कि आप सभी अपने सगे समधियों एवं दोस्त मित्रों को भारी संख्या में सभा के साथ जोड़ने का काम करेंगे.!
  15. आप अपने बहुमूल्य सुझाव व राय सभा के प्रधान 9988710334 महासचिव 9316317932 को व्यक्तिगत तौर पर देकर और उत्तम बनाने में सहभागिता निभा सकते है !
    🙏🏻जय हिमाचल ❤जय भारत 🙏🏻